मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने क्षेत्र के सम्मानित समाजवादी स्तंभ एवं वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुराली से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने अनिल कुराली के छोटे भाई विनय कुराली के समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने कहा कि अनिल कुराली और विनय कुराली का सामाजिक क्षेत्र में योगदान, शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा युवा छात्रों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निभाई जा रही भूमिका प्रशंसनीय है। समाज में शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे लोगों का योगदान महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA परिवार लगातार मजबूत हो रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विजन और नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश का युवा और समाज के विभिन्न वर्ग तेजी से जुड़ रहे हैं। सामाजिक न्याय, शिक्षा और युवाओं के बेहतर भविष्य की दिशा में PDA की विचारधारा लोगों को एकजुट कर रही है।सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश के विकास के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में PDA परिवार और अधिक मजबूत होगा।



