मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने युवा साथियों के साथ सरधना विधायक अतुल प्रधान के आवास पर मुलाकात की। नवरात्र के पावन अवसर पर युवा साथियों ने मां शक्ति का आशीर्वाद लेते हुए प्रतिमा भेंट की। इस दौरान सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक हालात और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित और उनके साथ पहुंचे युवाओं ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को दोहराया। इस दौरान विधायक अतुल प्रधान की जनसेवा, संघर्षशील कार्यशैली और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई। सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ जुटेंगे। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य जनता की आवाज को मजबूती देना, युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाना और प्रदेश में विकास एवं खुशहाली के लिए काम करना है। मुलाकात के दौरान युवा साथियों में आगामी चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर “2027 में साइकिल चलेगी, समाजवादी सरकार बनेगी” के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी को मजबूत करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने की बात कही गई।



