oplus_2097152
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।चौधरी चरण सिंह गंग नहर स्थित भोला कांवड़ मार्ग पर कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को सीओ सरधना आशुतोष कुमार के निर्देश पर जानी थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई तथा एसएसआई हरि गौतम ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग किनारे लगी अवैध दुकानों, खोखों एवं अन्य अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और खोखा संचालकों को चेतावनी दी कि निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
