अनीस संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जनपद के कस्बा करनावल में ‘नौजवान किसान बचाओ यात्रा’ के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक विशाल किसान चौपाल का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चौपाल की अध्यक्षता विनोद शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन राहुल जड़ौदिया ने किया।
किसानों की आवाज को दबने नहीं देंगे: शीतल मान
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं पूर्वी किसान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी शीतल मान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आवाज को कभी दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी किसान उन्हें याद करेंगे, वह उनके हक की लड़ाई में सबसे आगे खड़ी नजर आएंगी।
नौजवान और किसान मिलकर लड़ेंगे हक की लड़ाई: पारस शुक्ला
युवा कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि यह यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर किसानों और युवाओं की समस्याओं को उठाने के लिए निकाली गई है। उन्होंने कहा कि नौजवान और किसान मिलकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।
वक्ताओं ने सरकार पर साधा निशाना
किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।संयोजक राहुल जड़ौदिया ने किसानों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता किसानों की मजबूती के लिए समर्पित है।जिला सचिव अवनीश पवार ने भावुक अपील करते हुए कहा कि किसान का बेटा देश की रक्षा करता है, लेकिन आज उसी किसान पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने राजनीति में किसानों के बेटों को आगे लाने की जरूरत बताई।एडवोकेट जितेंद्र पाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी किसानों की समस्याओं और भविष्य की चुनौतियों पर अपने विचार रखे।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नितिन फोगाट, सर्कुलर ब्लॉक अध्यक्ष मुरलीधर चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विजय चिकारा, चौधरी मुजाहिर सिंह, शमी, उदयवीर त्यागी, सुनील मंडल, अमीर राजा, सत्तर चौहान, रईस चौहान, फरमान चौहान, चौधरी कवरपाल सिंह, चौधरी विनोद, किसान यूनियन नेता विनोद पूनिया, चौधरी सुरेंद्र सिंह सिरोही, अनीश खान, नदीम जैनपुर, अरब खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और नौजवान मौजूद रहे।

