मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना रोहटा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रही एक वर्ना कार को सीज कर दिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी पूजा पंवार एवं रोहटा चौकी प्रभारी गौरव तिवारी के नेतृत्व में की गई। एसएसपी अवनीश पांडेय के निर्देश पर चलाया जा रहा है।रविवार को ग्राम रोहटा में चेकिंग के दौरान पुलिस ने काले रंग की वर्ना कार को रुकवाया। कार को मनीष पुत्र विजेंद्र, निवासी ग्राम टिकरी, चला रहा था। वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें नितिन, पारस, नवीन और अभिषेक शामिल हैं।जांच में सामने आया कि कार के शीशों पर अवैध काली फिल्म चढ़ी हुई थी और आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने चालक से ड्राइविंग लाइसेंस व गाड़ी के कागजात मांगे, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार को सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

