एक युवक सुरक्षित निकला, दूसरा पानी के तेज बहाव में लापता
अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
खबर विज्ञापन के लिए संपर्क करें…… 9634906820
जानी खुर्द।थाना जानी क्षेत्र के भोला झाल स्थित बिजली घर के पास शुक्रवार देर रात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुत्तों से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी, जिससे दो युवक पानी में गिर पड़े।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुरादनगर निवासी बिजेंदर और जाहिद किसी काम से डलमपुर गांव आए हुए थे। काम निपटाने के बाद दोनों देर रात बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भोला झाल के पास अचानक कुत्ते उनके पीछे दौड़ पड़े। कुत्तों से बचने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत दोनों युवक रजवाहे में जा गिरे।बताया जा रहा है कि जाहिद किसी तरह पानी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन बिजेंदर तेज बहाव के चलते रजवाहे में बह गया। रात का समय होने के कारण तत्काल राहत और बचाव कार्य में भी कठिनाई हुई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और जानी पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की गई। पीएसी के गोताखोरों की मदद से रजवाहे में तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक बिजेंदर का कोई सुराग नहीं लग सका था।पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं और आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।*सिंचाई विभाग पर उठे सवाल:*स्थानीय लोगों चौधरी गुलाब, दीपक, सतवीर,चौधरी, पवन, आदि में घटना को लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि रजवाहे की बाउंड्री वॉल काफी छोटी, जर्जर और कई जगह से टूटी हुई है, लेकिन इसके बावजूद सिंचाई विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बाउंड्री वॉल की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाई गई होती, तो इस तरह का हादसा टाला जा सकता था।ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग की लापरवाही को हादसे का बड़ा कारण बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और रजवाहे की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

