मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक कुमार बाफर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मेरठ महानगर पहुंचकर विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं दरगाह, मंदिर और गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका तथा सभी की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की।कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह पार्क से हुई, जहां पार्टी पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विवेक बाफर ने किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद धन सिंह कोतवाल गुर्जर और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इसके बाद विवेक बाफर बाले मियां की दरगाह पहुंचे, जहां चादरपोशी कर अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। इसके पश्चात उन्होंने माता चंडी देवी मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। वहीं लालकुर्ती स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर अरदास में शामिल हुए।गौरतलब है कि विवेक कुमार बाफर इससे पहले युवा राष्ट्रीय लोकदल में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पार्टी नेतृत्व की ओर से उन्हें अब मेरठ महानगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के परामर्श से क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।इस अवसर पर विवेक बाफर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य चौधरी चरण सिंह की विचारधारा और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। वह सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ महानगर में पार्टी संगठन को मजबूत और प्रभावशाली बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। साथ ही आगामी समय में एनडीए की मजबूत सरकार बनाने में राष्ट्रीय लोकदल की भूमिका को और सशक्त करने का प्रयास रहेगा।कार्यक्रम में सामाजिक न्याय मंच की प्रदेश अध्यक्ष कु. संगीता दोहरे, आयोग सदस्य नरेंद्र खजूरी, रालोद के वरिष्ठ नेता विनय प्रधान, नरे




