मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल में चौधरी विवेक कुमार बाफ़र को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के मेरठ जिला उपाध्यक्ष राशिद नंबरदार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विवेक कुमार बाफ़र एक कर्मठ, युवा और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्हें विश्वास है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।राशिद नंबरदार ने चौधरी विवेक कुमार बाफ़र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन में आगे बढ़ाने से पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा।




