स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा, सीओ सरधना और रोहटा थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना बच्चों का हाल
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी गांव में बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर करीब छह फीट गहरे खेत में जा गिरी। हादसे में 15 से ज्यादा छात्र घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस की स्टेयरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।घटना के बाद घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ सरधना आशुतोष कुमार और रोहटा थाना प्रभारी पूजा अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भर्ती बच्चों का हाल-चाल जाना।बच्चों से भरी स्कूल बस के खेत में गिरने की घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई। हादसे में 15 से ज्यादा छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बस के अनियंत्रित होने और खेत में गिरने की वजह स्टेयरिंग फेल होना बताई जा रही है।



