2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और सपा सरकार गठन का संकल्प दोहराया
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
/मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थिरोट में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने ग्रामीणों और अपने समर्थकों के बीच पहुंचकर PDA की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित साथियों के साथ वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।सीपी शर्मा ने PDA की एकता को मजबूत करने और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से जनसंपर्क एवं संवाद को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान सामाजिक न्याय, समानता और आपसी भाईचारे जैसे विषयों पर चर्चा की गई।उन्होंने कहा कि PDA की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को सामाजिक न्याय के मुद्दों से जोड़ने के लिए प्रयास जारी रहेंगे। ग्राम थिरोट में हुई इस मुलाकात को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की जनसंपर्क गतिविधियों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।



