मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।भारतीय जनता पार्टी ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के नेता एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि कपिल शर्मा जटपुरा को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया।नियुक्ति के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कपिल शर्मा जटपुरा के कार्यालय पहुंचे और फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।कपिल शर्मा जटपुरा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।



