मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।ग्राम खानपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम के तहत ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों से आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त किया।सीपी शर्मा ने सपा की नीतियों, विचारधारा और पीडीए के सामाजिक न्याय के संकल्प को लेकर लोगों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और जनसेवा को लेकर जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।उन्होंने खानपुर के ब्राह्मण समाज के लोगों का समय देने और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आभार जताया। कहा कि “मेरी विधानसभा मेरा परिवार” की भावना के साथ वह क्षेत्र के लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखेंगे।



