मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जानी थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को सिवालखास पुल के पास से पकड़ा गया। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक, थाना जानी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को आरोपी ने कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार घटना की जानकारी होने पर आरोपी पक्ष की ओर से पीड़ित परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई।जानी पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कामिल पुत्र अफसर, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी सालेह नगर, थाना जानी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।



