मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।आदर्श नगर स्थित अतिशयकारी एवं श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, सरधना में आज भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर क्षुल्लक श्री 105 सहज सागर जी महाराज के सानिध्य में सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ विधान का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया।प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया। भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की आराधना करते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। मंदिर परिसर में गूंजते मंगल पाठ एवं धार्मिक मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।श्री 1008 शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा करने का सौभाग्य सौरभ जैन अरनव जैन ( ग्रीन फील्ड वाले), राजेश जैन, प्रमोद जैन एवं अनुज जैन को प्राप्त हुआ। वहीं महाअर्चना की समस्त मांगलिक क्रियाएं दीपक जैन दिवाकर द्वारा विधि-विधानपूर्वक संपन्न कराई गईं।श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की आराधना करते हुए धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की तथा सभी के लिए सुख, शांति और मंगल की कामना की। इस अवसर पर पंकज जैन, सौरभ जैन, अरनव जैन, कमल कुमार जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, दीपक जैन, राजेश जैन, प्रमोद जैन, नितिन जैन, अंकुश जैन, मोनू जैन, अरिहंत जैन, पारस जैन, गौरव जैन, शोभित जैन, नमन जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



