मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंपर्क अभियान के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव दमगढ़ी, मिर्जापुर और रासना गांव में कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की गई।सपा नेता चौधरी वसीम राजा ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की विकास में समान भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही सामाजिक समरसता और संतुलित विकास संभव है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले जाकर लोगों से संपर्क करें तथा उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना ही संगठन की मजबूती का आधार है।बैठकों के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की गई।इस मौके पर इदरीश त्यागी, योगेश गुर्जर, बबलू एडवोकेट, हाजी मुनसब, शानू त्यागी, गुलफाम सैफी, सैयद हसन, हाजी मुबारिक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



