मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सिवालखास विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता वसीम राजा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वीडियो संदेश को लेकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।वसीम राजा ने विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाना है।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अखिलेश यादव के वीडियो संदेश से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। वसीम राजा ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और उनकी अपेक्षाओं को लेकर भी बातचीत की।उन्होंने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और प्रत्येक वर्ग तक समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए का संदेश पहुंचाया जाएगा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया।इस दौरान वसीम राजा ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को लगातार पहुंचाया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा



