Oplus_16908288
आधा दर्जन से अधिक युवकों ने घेरकर पीटा, तमंचे की बट से हमला करने का आरोप
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में कैपिटल हॉस्पिटल के पास एक टैक्सी चालक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आधा दर्जन से अधिक युवकों ने टैक्सी चालक को घेरकर उसके साथ जमकर मारपीट की। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।CCTV फुटेज में कई युवक टैक्सी चालक को घेरकर उसके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि मारपीट में टैक्सी चालक दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने तमंचे की बट से भी उस पर हमला किया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर हमलावरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।



