दिल्ली से चोरी KTM बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद; यूपी समेत चार राज्यों में दर्ज हैं 19 मुकदमे
शादाब कैमरामैन मेरठ एन 20 न्यूज
मेरठ। रेलवे रोड थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने शनिवार को मुठभेड़ के दौरान 5 हजार रुपये के इनामी लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानिश पुत्र लियाकत, निवासी मकबरा डिग्गी, थाना रेलवे रोड, मेरठ के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, जमानिया बाग तिराहे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने के दौरान बाइक फिसलने से आरोपी गिर गया। पुलिस का दावा है कि गिरते ही आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय भेजा गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा काले रंग की बिना नंबर प्लेट KTM मोटरसाइकिल बरामद की है। जांच में मोटरसाइकिल दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई।पुलिस के अनुसार, आरोपी दानिश राजस्थान के जयपुर स्थित ब्रह्मपुरी थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था और उस पर पच्चास हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चोरी, लूट, मारपीट, हथियार और अन्य धाराओं में कुल 19 अभियोग दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।



