मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव गून, गेझा और बाडम में आयोजित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में वरिष्ठ रालोद नेता संजय चौधरी ने पहुंचकर श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और उनके प्रति अपना स्नेह एवं समर्थन व्यक्त किया।गून गांव में बाबा जाहरवीर गोगा की मूर्ति स्थापना के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संजय चौधरी शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने आयोजन में मौजूद ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें धार्मिक कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं।इसके बाद संजय चौधरी गेझा गांव पहुंचे, जहां जाहरवीर मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी बातचीत की तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इसी क्रम में बाडम गांव में आयोजित मंदिर स्थापना कार्यक्रम में भी वरिष्ठ रालोद नेता संजय चौधरी ने हिस्सा लिया। उन्होंने धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर आयोजक परिवार एवं ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखाई दिया।संजय चौधरी ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचने और उनसे सीधे संवाद करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र की जनता से उन्हें लगातार प्यार और सम्मान मिल रहा है, जिसके लिए वह क्षेत्रवासियों के आभारी हैं।तीनों गांवों में ग्रामीणों की ओर से मिले स्वागत और समर्थन को लेकर संजय चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है और वह हमेशा क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।



