अनीस खान संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव जगेंठी में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ रालोद नेता संजय चौधरी बतौर अतिथि शामिल हुए। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और आयोजकों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। संजय चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, न्याय और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्रामीणों ने संजय चौधरी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की। ग्रामीणों ने संजय चौधरी के प्रति अपना स्नेह और समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों की भीड़ और उत्साह देखने को मिला संजय चौधरी ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से मिलने वाला प्यार और विश्वास उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए आवाज उठाने का प्रयास करते रहेंगे। जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन भगवान श्रीकृष्ण की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान रालोद कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।



