पत्रकार एकता और संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चा
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सोमवार को उपज पत्रकार संगठन मेरठ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने एसएसपी को संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उपज पत्रकार संगठन पत्रकारों की एकता और उनके हितों के लिए जिले में मजबूती से कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट रखते हुए आपसी समन्वय एवं सहयोग को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, जिला संगठन महामंत्री ताज मोहम्मद, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास राणा, जिला सचिव रवि गौतम, मोहम्मद आरिफ, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार कर्दम, रवीश अहमद, कुलदीप भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



