मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पांचाली बुजुर्ग निवासी पूर्व राज्यमंत्री फारूक हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन और कुछ राजनीतिक नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में ‘यूपी मांगे अखिलेश’ यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान कुछ नेताओं ने साजिश के तहत उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।फारूक हसन ने कहा कि वह पूरे प्रकरण की जानकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देंगे और उनसे मुलाकात कर मामले की विस्तृत जानकारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे और कथित साजिश का मामला अब पार्टी नेतृत्व के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।पूर्व राज्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में वह प्रशासन के उच्च अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और मुकदमे की पूरी जानकारी देकर निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक गतिविधियों को दबाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।फारूक हसन ने कहा कि वह इस मामले में पीछे हटने वाले नहीं हैं और पूरे प्रकरण को पार्टी नेतृत्व के सामने रखकर न्याय की मांग करेंगे। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की।



