Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।क्षेत्र के गांवों में शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में त्योहार को लेकर उत्साह नजर आया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनकी सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर विधि-विधान से भाई की आरती उतारी, तिलक लगाया और राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाई। इसके बाद भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना स्नेह जताया।पर्व के चलते रोहटा क्षेत्र के बाजारों में भी दिनभर रौनक रही। राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। रंग-बिरंगी राखियों ने बच्चों और महिलाओं को खासा आकर्षित किया। मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।वहीं, दूसरे शहरों में रहने वाले भाई-बहनों ने फोन और वीडियो कॉल के जरिए एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कई बहनें पर्व मनाने के लिए अपने मायके पहुंचीं, जिससे परिवारों में खुशी का माहौल और भी बढ़ गया।



