Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर। खिवाई-करनावल संपर्क मार्ग पर देर रात पुलिस ने संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों को देखकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में घुसकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की तलाशी में 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र शाहिद, निवासी खिवाई के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में वहां मौजूद था।थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि खिवाई चौकी प्रभारी सूरज प्रकाश पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे। बिजलीघर के पास दो संदिग्ध युवकों को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर जुनैद को पकड़ लिया।पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अपने फरार साथी का नाम भी बताया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



