मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने अधिकारियों के साथ लाहौरगढ़ रजवाहा कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राडधना का पुल, पाली, कालिंदी और धनवाली खेड़ा स्थित कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न कांवड़ शिविरों में पहुंचकर शिविर संचालकों से बातचीत की और पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी इंतजामों की जानकारी ली।जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



