मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सुभारती हॉस्पिटल (यूनिवर्सिटी) में शुक्रवार को कार्डियोलॉजी एवं न्यूरोलॉजी की नई ओपीडी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्लू पंडित ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।समारोह में चिकित्सकों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान बब्लू पंडित ने चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाने पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि नई कार्डियो एवं न्यूरो ओपीडी शुरू होने से हृदय और तंत्रिका संबंधी बीमारियों के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर, आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।बब्लू पंडित ने अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मरीजों की आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखा जाए, ताकि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी किफायती दरों पर बेहतर इलाज मिल सके।उन्होंने नई ओपीडी के शुभारंभ को क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सुभारती हॉस्पिटल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
