मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खानपुर स्थित आम्र वन रिसोर्ट माइनर में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी एवं भाजपा नेता मनिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में हुआ। किसान चौपाल में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, सरकारी बैंक चेयरमैन विमल शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि योगी सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गन्ना मूल्य भुगतान, कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ, सब्सिडी तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने भी किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान किसानों से सीधा संवाद किया गया। कृषि, सिंचाई, फसल भुगतान और सरकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। किसानों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखे।इस अवसर पर जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, भाजपा नेता भोपाल सिंह, अनिल प्रमुख, अनवर कुरैशी, अंकुर, आयुष, मुजम्मिल, तारिकत, विनोद सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
