मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।थाना रोहटा क्षेत्र के थिरोट गांव में दलित छात्रा ललिता हत्याकांड के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों को पुलिस ने उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। पार्टी का आरोप है कि नेताओं को घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई, ताकि वे पीड़ित परिवार से मुलाकात न कर सकें।इसी क्रम में जानी थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिला सचिव डॉ. तरीकात पवार को देर रात उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। डॉ. पवार ने बताया कि वह राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने से पहले ही रोक दिया।डॉ. पवार ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेताओं को घरों पर ही नजरबंद करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और इस कार्रवाई का विरोध जारी रखेगी।
