मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।ग्राम सिसौला बुजुर्ग में रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर 16 के जिला पंचायत प्रत्याशी एवं गांव के जिम्मेदार लोगों की उपस्थिति में किया गया।टूर्नामेंट का उद्घाटन वीर चौधर सिसौला और बबलू प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और युवा मौजूद रहे। उद्घाटन मैच के साथ ही टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
