मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के गांव नंदपुरा में हुई कथित गोकशी की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हिंदू समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने थाना जानी पहुंचकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया।समाज के लोगों का कहना है कि 4 मई 2026 को गांव नंदपुरा के जंगल में गोकशी की बड़ी घटना सामने आई थी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की ढिलाई के कारण क्षेत्र में असंतोष का माहौल बना हुआ है और लोगों का भरोसा प्रशासन से उठता जा रहा है।ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिनों के भीतर मामले का खुलासा नहीं किया गया तो हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। ज्ञापन जानी थाना प्रभारी गौरव विश्नोई को दिया दिए गए ज्ञापन में जिला संयोजक गोविंद चपराणा, जिला सह मंत्री राहुल तेवतिया, जिला सह निधि प्रमुख विपिन बजरंगी, जिला बल उपासना प्रमुख गौरव गुर्जर, बंटी विश्वकर्मा, सुरक्षा प्रमुख मनीष, अमन और बादल सहित कई लोगों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच की बात कह रहा है, लेकिन क्षेत्र के लोगों में कार्रवाई को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

