मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मेरठ एसएसपी के निर्देश पर थाना सरूरपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक शातिर अभियुक्त को 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना सरूरपुर पुलिस रविवार को हिंडन पुल पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बरनावा की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति लाल रंग की शर्ट पहने हुए है तथा उसके पास लाल रंग का बैग है, जिसमें अवैध गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और चेकिंग तेज कर दी गई।कुछ देर बाद बताए गए हुलिये का व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पीछे मुड़कर तेजी से जाने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव सिरोही पुत्र रामकुमार निवासी तुलसी कॉलोनी थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ बताया।पुलिस द्वारा बैग की तलाशी लेने पर उसमें पन्नी में रखा अवैध गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर गांजे का कुल वजन 1 किलो 500 ग्राम पाया गया। आरोपी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।ज पुलिस ने आरोपी को धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत उसके अधिकारों की जानकारी दी, जिसके बाद उसने पुलिस टीम के समक्ष ही तलाशी देने की सहमति दी।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा धारा 105 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी और तलाशी की वीडियोग्राफी भी कराई गई।पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी गौरव सिंह, उपनिरीक्षक विपिन कुमार गौतम, उपनिरीक्षक अभिनाश सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार तथा कांस्टेबल दिपिन पांचाल शामिल रहे।

