Oplus_16908288
बाजार में संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को दें सूचना, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
मेरठ । जानी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए थाना प्रभारी गौरव विश्नोई एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने जानी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की और व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया।गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से अपील की कि बाजार या आसपास कोई भी अज्ञात या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जानी क्षेत्र में अब किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की नजर हर गतिविधि पर है और अपराधियों के खिलाफ सख्त व प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।नए प्रभारी के इस कदम से व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त और सख्ती से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

