अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। जुर्रानपुर स्थित गुर्जर भवन में शनिवार को संयुक्त गुर्जर परिसंघ की व्यवस्थापक समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें 10 मई को क्रांति दिवस के अवसर पर होने वाले गुर्जर जनजागृति सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन किया गया।बैठक में मेरठ, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर और हापुड़ समेत कई जिलों से जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पहुंचे। सभी ने सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सुझाव दिए और जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी नेपाल सिंह कसाना ने की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन समाज की एकता और जागरूकता को मजबूत करेगा। सभी से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।बैठक में ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, अधिवक्ता, प्रोफेसर और समाजसेवियों ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर चिंतन की जरूरत बताई।मुख्य संयोजक भोपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि सभी सुझावों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुख्य आयोजक वीरेंद्र सिंह और इंजीनियर जगदीश पुट्ठा ने सभी का आभार जताया।अंत में सभी ने एकजुट होकर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

