शौहिद सैफी परीक्षितगढ़ संवाददाता एन 20 न्यूज
परीक्षितगढ़- गांव पूठी में स्थित कब्रिस्तान में बीती रात शराती तत्वों द्वारा मेन गेट, कुराने ए पाक की आयते लिखा शिलान्यास पत्थर व एक पक्की कब्र को तोड़ दिया। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फूटेज के आधार पर गांव के ही युवक को घर से हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुछताछ में युवक ने पूठी कब्रिस्तान गांव अगवानपुर में ईदगाह में तोड़फोड करने की बात कबूली है। पुलिस ने उक्त युवक का चालान कर दिया है।गांव पूठी निवासी मुतलिब मकसूद अहमद ने बताया पूठी रेगूलेटर वाले मार्ग पर मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान वर्षों से है। कब्रिस्तान की चार दीवार व एक बड़ा गेट लगा हुआ है। रविवार की रात शराती तत्व ने कब्रिस्तान में पहुंचकर मेन गेट के ऊपरी हिस्सा, कुरान पाक की लिखी आयते का शिलान्यास पत्थर व रिजवानं मरहूम वल्द मोहम्मद हासिम की पक्की कब्र में तोड़ फोड कर फरार हो गया था। ग्रामीणों को कब्रिस्तान में तोड़ फोड़ करने की जानकारी मिलने पर सैंकड़ों ग्रामीण पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आनन फानन में थानाध्यक्ष सुदीश कुमार सिरोही मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली फूटेज में’ गाव निवासी एक युवक पर शक मंडराया और उसे घर से हिरासत में लेकर थाने ले आए। पुलिस पुछताछ में गांव पूठी निवासी युवक गौरव पुत्र उदय वीर उम्र २५ वर्षीय ने कब्रिस्तान में तोड़फोड़ व चितमाना अगवानपुर संपर्क मार्ग स्थित ईदगाह का पिम्बर व गुंबद को तोड़ने की बात कबूली है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर पुलिस ने उक्त आरोपी युवक का चालान कर दिया है।ईदगाह की गुंबद तोड़कर बदला लिया है।पुलिस पुछताछ में आरोपी गौरव ने बताया मेरी बहन राखी की शादी गांव अगवानपुर निवासी बिट्टू के साथ हुई है। बहन के घर जाते समय मुस्लिम समाज के कुछ युवकों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया था। इससे छुब्द होकर ईदगाह में तोड़फोड़ करते हुए छतिगस्त कर बदला लिया है।

