अनीस अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को मेरठ में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधीक्षक अपराध एवं मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी अवनीश कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो स्क्वॉड, शक्ति दीदी और महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने स्कूल, कॉलेज, मंदिर, बाजार, अस्पताल और ग्राम चौपालों में अभियान चलाया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102 और 108 की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और बैंकिंग करेस्पोंडेंट सखी जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।इसके अलावा गुड टच-बैड टच, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।थाना स्तर पर भी चले अभियानजिले के जानी, किठौर, रोहटा, सरधना, गंगानगर, इंचोली और मवाना थानों में भी अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति केंद्रों और एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

