मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज चैनल
सरूरपुर। सरूरपुर के नगर पंचायत हर्रा में स्थित अमानिया पब्लिक स्कूल का सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की।विद्यालय की छात्रा वाहिदा ने 88.10 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। आफिया ने 87.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रुकैया ने 85.20 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।रिजल्ट वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा वरिष्ठ नेता एवं सिवालखास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान मौजूद रहे। उन्होंने अच्छे अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते हुए नगद पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेहनत ही सफलता की कुंजी है और ऐसे होनहार विद्यार्थी देश का नाम रोशन करते हैं। विद्यालय द्वारा टॉपर वाहिदा को साइकिल प्रदान की गई। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आफिया का कोर्स निशुल्क किया गया, जबकि तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रुकैया की एक वर्ष की फीस माफ की गई।विद्यालय के डायरेक्टर शौकत अली और प्रधानाचार्य मोहम्मद अली ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सभासद नफीस चौहान ने भी मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अभिभावक, विद्यालय स्टाफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

