मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र स्थित आबूलेन चौकी परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मेरठ के एसएसपी के निर्देशन में नेतृत्व में लालकुर्ती व सदर बाजार की संयुक्त मिशन शक्ति टीमों द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की युवतियों ने आत्मरक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में दिखाया गया कि छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं किस प्रकार साहस और आत्मरक्षा तकनीकों के जरिए खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हर महिला को आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद की सुरक्षा कर सके।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

