oplus_6291458
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास कस्बे के चौहान फार्म हाउस में रविवार को आयोजित ईद मिलन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रत्याशी नदीम चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ईद के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से समाज में सौहार्द बनाए रखने और मिलजुलकर रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान दादरी में 29 मार्च को होने वाली समाजवादी पार्टी की जनसभा को लेकर भी चर्चा रही। राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली को सफल बनाएं। उन्होंने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण आयोजन बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।आयोजक नदीम चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का काम करते हैं।इस मौके पर यूनुस, मेराज, इंतजार, नसु नवाब, हाजी भूरू, आमिर चौहान, मुजम्मिल प्रधान, राहिब प्रधान, इशा ठेकेदार, मास्टर यामीन, मोहसिन, सुमित किनौनी, पुष्पेंद्र कसाना, गौरव पाल, सतवीर यादव और जुनैद चौहान एडवोकेट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह की झलक देखने को मिली, जिसने आयोजन को खास बना दिया।

