Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
सरूरपुर । थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल में बाइक सवार युवकों को कार से टक्कर मारकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है।पुलिस के अनुसार 5 मार्च को धर्मपाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 4 मार्च को दोपहर बंगला शिव मंदिर, कस्बा करनावल के पास उनके बेटे अनुज और उसके मित्र अजीत की मोटरसाइकिल में वैगनआर कार सवार युवकों ने जानबूझकर टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद कार से दोबारा टक्कर मारने के साथ ही आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने इस मामले में आकाश उर्फ कैल्शियम, राजा पुत्र योगेंद्र दहिया, तनिष्क पुत्र कृष्णपाल, गौरव पुत्र रणवीर और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।थाना सरूरपुर पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर राजा पुत्र योगेंद्र दहिया निवासी कस्बा करनावल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

