मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।ए टू जेड फार्मास्युटिकल्स एंड लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड में होली पर्व के उपलक्ष्य में होली दहन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। मेरठ स्थित कंपनी परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी परिवार के लगभग 140 सदस्यों ने भाग लिया और आपसी प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच पारिवारिक भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक (MD) डॉ. गौतम कुमार बिस्वास ने सभी कर्मचारियों एवं सहयोगियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने सभी को गुलाल, गुजिया के पैकेट और उपहार स्वरूप राशि भेंट करते हुए कहा कि ए टू जेड फार्मास्युटिकल्स केवल एक कंपनी नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर सदस्य का सम्मान और खुशहाली सर्वोपरि है।समारोह को सफल बनाने में प्रोडक्शन मैनेजर अजीत जी, देव बिस्वास (प्रोडक्शन एवं मेंटेनेंस इंजीनियर), अशु राणा, मधु आंटी, रतन अंकल, केमिस्ट अनिल शर्मा, धीरज मंडल, ऑपरेटर राजू चौधरी, सुनील राज, अमन, टुटू, नरेश, राजू मित्तल, राधा आंटी, सुनीता आंटी, यशोदा सहित सभी साथियों का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम के दौरान संगीत, गायन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। होली दहन के इस भव्य आयोजन ने कर्मचारियों में भाईचारा, सकारात्मक ऊर्जा और संगठनात्मक एकता को और मजबूत किया।यह आयोजन न केवल एक त्योहार का उत्सव रहा, बल्कि मानवीय मूल्यों, पारिवारिक संस्कृति और सामूहिकता का सुंदर एवं प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

