मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित कार्यक्रम इंडिया वॉइस कॉन्क्लेव में आयोजित “यूपी का बजट” विशेष सत्र के दौरान एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब ए टू ज़ेड फार्मास्युटिकल्स एंड लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. गौतम कुमार बिस्वास को आयुर्वेदिक औषधि निर्माण एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।यह सम्मान समारोह इंडिया वॉइस द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रीगण उपस्थित रहे।माननीय अतिथियों के करकमलों से हुआ सम्मानडॉ. गौतम कुमार बिस्वास को निम्न माननीय मंत्रियों द्वारा सम्मानित किया गया—दयाशंकर सिंह (राज्य मंत्री, परिवहन)दानिश आज़ाद अंसारी (राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ व हज)आशीष पटेल (कैबिनेट मंत्री, तकनीकी शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण)बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा)दयाशंकर मिश्र (कैबिनेट मंत्री, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन)कार्यक्रम में प्रदेश के बजट, स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष क्षेत्र की संभावनाओं पर विशेष चर्चा की गई।आयुर्वेद के क्षेत्र में निरंतर योगदानडॉ. गौतम कुमार बिस्वास के नेतृत्व में ए टू ज़ेड फार्मास्युटिकल्स एंड लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने आयुर्वेदिक औषधि निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और जनस्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। कंपनी की प्रतिबद्धता पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ते हुए समाज को सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराना है।यह सम्मान न केवल डॉ. बिस्वास के व्यक्तिगत समर्पण की पहचान है, बल्कि पूरी कंपनी टीम के सामूहिक प्रयासों का भी सम्मान है।अंत में, कंपनी प्रबंधन ने सभी सहयोगियों, शुभचिंतकों और परिवारजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनका योगदान इसी प्रकार जारी रहेगा।

