Oplus_16908288
मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सरधना थाना क्षेत्र के ग्राम भगौरी निवासी भारतीय सेना के जवान की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, परिजनों के अनुसार घटना में किसी प्रकार की कोई आपराधिक साजिश नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भगौरी निवासी नरेश पुत्र सुचेत सिंह का 33 वर्षीय पुत्र भूषण भारतीय सेना में कार्यरत था। उसकी तैनाती वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उधम सिंह नगर क्षेत्र में थी। जवान भूषण 4 फरवरी 2026 को 15 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर आया था।दिनांक 12 फरवरी 2026 की शाम को जवान भूषण कथित रूप से नशे की हालत में घर पहुंचा। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और गिर गया, जिससे उसके शरीर में एक नुकीली वस्तु लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए मेरठ स्थित सैन्य अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।हालत गंभीर होने पर 15 फरवरी 2026 को चिकित्सकों ने उसे दिल्ली स्थित आर.आर. हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दिनांक 17 फरवरी 2026 की रात करीब एक बजे जवान भूषण ने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक जवान के पिता नरेश सिंह ने सरधना थाना में सूचना देते हुए बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना है और इसमें किसी व्यक्ति की कोई गलती नहीं है।पुलिस ने सूचना दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जवान की असमय मृत्यु से गांव और क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।—–

