मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव पीठलोकर में समाजवादी पार्टी की ओर से दो सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेरठ के सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी के नेतृत्व में तथा युवा सपा नेता बब्लू पंडित (खिवाई) के संयोजन में संपन्न हुआ।सभाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कर्मवीर सिंह गुमी ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाजवादी विचारधारा, मौजूदा राजनीतिक हालात एवं SIR को लेकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने पर जोर देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का आह्वान किया।इस दौरान युवा सपा नेता बब्लू पंडित ने कहा कि गांव खिवाई और पीठलोकर के बीच आपसी संबंधों में उन्हें जो प्रेम, अपनापन और स्नेह प्राप्त हुआ है, उसे वे सदैव स्मरण रखेंगे तथा समय आने पर जनसेवा के माध्यम से लौटाने का प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत एवं सत्कार किया। सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में आयोजकों ने ग्रामवासियों के सहयोग, स्नेह एवं सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त ।

