मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।मेरठ। न्यू सिवालखास इंटर कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनवार कुरैशी ने शान और सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में आबिद मास्टर जी, अतीक अंसारी, आतिफ चौधरी, दुष्यंत चौहान, मोहम्मद सलीम, आसिफ कुरैशी, अनस चौहान, फरहान कुरैशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।वक्ताओं ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों, राष्ट्रीय एकता एवं युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

