मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। रविवार को जे०एम०सी० इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।संस्थान परिसर में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों सहित कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर कुल 250 छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही हैं। इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने का अवसर मिल रहा है।कॉलेज प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

