मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ ।मेरठ/जानी। सुभारती चौकी क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, लेकिन चौकी पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जानी क्षेत्र में किरण पाल सिंह के खेतों से पूर्व में करीब 400 मीटर बिजली लाइन के तार चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए थे। घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद सुभारती चौकी पुलिस आज तक न तो चोरों का पता लगा पाई और न ही कोई ठोस कार्रवाई कर सकी।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की इसी निष्क्रियता का फायदा उठाकर चोर लगातार सुभारती क्षेत्र को निशाना बना रहे हैं। बिजली के तार चोरी होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, खेतों में सिंचाई प्रभावित है और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।सबसे गंभीर सवाल यह है कि आखिर सुभारती चौकी पुलिस आखिर किसका इंतजार कर रही है? क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बावजूद न गश्त बढ़ाई गई और न ही किसी संदिग्ध से पूछताछ की गई। पुलिस की यह लापरवाही कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि सुभारती चौकी पुलिस की भूमिका की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि आम जनता राहत की सांस ले सके

