मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।टेंपो में गाना बजाने को लेकर हुआ मामूली विवाद एक युवक की दर्दनाक हत्या में बदल गया। थाना सरधना क्षेत्र के रार्धना–अक्खेपुर मार्ग पर किसान पब्लिक स्कूल के पास सोमवार देर रात जली अवस्था में मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक नाबालिग टेंपो चालक को हिरासत में लेकर न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया है।मृतक की पहचान रोहित उर्फ रोनू (28) पुत्र सुरेंद्र, निवासी हनुमान चौक, किला मोहल्ला, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसकी पहचान जूतों व कपड़ों से परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर की।ऐसे शुरू हुआ विवादपुलिस के अनुसार, रोहित मुंबई में शादी समारोहों में हलवाई का काम करता था। सोमवार को वह मुंबई से लौटकर गांव ज्वालागढ़ स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था। शाम के समय वह गांव दादरी से एक टेंपो में सवार हुआ। रास्ते में टेंपो चालक ने तेज आवाज में गाना चला दिया, जिस पर रोहित ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।कुछ दूरी बाद दोनों में समझौता हो गया और बातचीत सामान्य हो गई। इसके बाद दोनों ने सलावा से शराब खरीदी और साथ में शराब पी व चाउमीन खाई।शराब के नशे में फिर बढ़ा विवाद, कर दी हत्यारार्धना चौराहे पर पहुंचने के बाद दोनों ने दोबारा शराब पी। इसी दौरान फिर से विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में टेंपो चालक ने ईंट या किसी भारी वस्तु से रोहित के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को रार्धना–अक्खेपुर मार्ग पर किसान पब्लिक स्कूल के पास सूखे पत्तों में डालकर आग लगा दी।चौकीदार ने देखा जलता शव, मचाया शोरसोमवार देर रात स्कूल के चौकीदार जनक सिंह ने दीवार के पास आग जलती देखी। पास जाकर देखा तो एक युवक की लाश जल रही थी। उसने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने आग बुझाकर शव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शव का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। सिर से खून निकलने के निशान मिलने पर हत्या की आशंका गहरा गई।मौके से मिले अहम सबूतघटनास्थल से शराब की बोतलें, खाने-पीने का सामान और अन्य वस्तुएं बरामद की गईं। सूचना पर रात में ही एसपी देहात अभिजीत कुमार, सीओ सरधना आशुतोष कुमार तथा फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की।स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन कोहरे के कारण कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका।पुलिस ने ऐसे किया खुलासामृतक की मौसी मदनवती की तहरीर पर सरधना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और आसपास के युवकों से पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में नाबालिग टेंपो चालक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।पुलिस ने आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।पुलिस का बयानपुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। हत्या में प्रयुक्त वस्तु की बरामदगी और अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

