अनीश अहमद संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ। थाना जानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अलग-अलग बोर के हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता देती की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में गुलफाम पुत्र सोमीन, निवासी ग्राम बहरामपुर खास, थाना जानी के पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं अनमोल पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम पांचली खुर्द, थाना जानी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। थाना जानी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानी थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

