मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
जानी खुर्द। बागपत रोड स्थित शांति पब्लिक स्कूल में बुधवार को स्कूल प्रांगण में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनय कुराली ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान काव्यांश ने एस्ट्रोनॉट, अगम ने पिकाचू, नव्या ने राधा, काशवी ने डॉक्टर तथा अक्षित ने आर्मी ऑफिसर की वेशभूषा धारण कर शानदार अभिनय प्रस्तुत किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों व अभिभावकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक सौरभ कंसल जी व विवेक कंसल जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में ममता पाराशर, सीमा, अनुराधा, महेश, सुरभि, रवि व मनीषा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सतीश शर्मा जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

