मेरठ संवाददाता एन 20 न्यूज
मेरठ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा रोहटा मंडल के गांव पूठखास में ठा. सुरेश सिंह के आवास पर सेक्टर स्तरीय SIR बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया रहे।बैठक में सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ SIR को लेकर गंभीर चर्चा की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से उनके सुझाव भी लिए गए। मुख्य अतिथि सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और छात्र वर्ग के हित में लगातार कार्य कर रही है।भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर से पहले सभी निर्धारित कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनंतला, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप तोमर, मंडल अध्यक्ष बॉबी शर्मा, मंडल महामंत्री प्रवीण सैनी सहित सौरभ सिंह, विशाल गिरी, शालीन राणा, हर्ष राणा, वीरेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र चौधरी, योगेंद्र ठाकुर, बृजेश गिरी, अरुण ठाकुर, उमेश गुर्जर, सुधीर मढ़ी समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

